हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षक संघ का निर्विरोध गठन, बिपिन कुमार अध्यक्ष और सौरभ सिंह बने महामंत्री

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में सोमवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की देखरेख में महाविद्यालय के शिक्षकों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। आम सहमति बनने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक रूप से नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/घोषित परिणामों के अनुसार बिपिन कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष तथा सौरभ कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं डॉ. कंचन राय को उपाध्यक्ष, डॉ. उर्वशी दत्ता को महिला उपाध्यक्ष, निलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, डॉ. अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. अभिषेक तिवारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों की प्रभावी पैरवी करने के साथ-साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *