पीजी कॉलेज, मलिकपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

गाज़ीपुर। शासन के निर्देशानुसार आज पीजी कॉलेज, मलिकपुरा में महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, फल, फूल, औषधियाँ, छाया तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और वनों की निरंतर कटाई के कारण वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने सभी से प्रतिवर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *