थाना रनियां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वयं की पत्नी की छत से ढकेलकर हत्या कर देने वाले 01 अभियुक्त को कुछ ही घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार 

 कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में एवं घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना रनियां पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.04.2026 को वादी श्री शिव सुमिरन शर्मा पुत्र स्व0 रामजियावन निवासी नवीनगर, हसनगंज जनपद उन्नाव द्वारा तहरीर दी गयी उसकी पुत्री रिता शर्मा उम्र करीब 32 वर्ष के पति रिषभ शर्मा पुत्र अवधबिहारी शर्मा निवासी किशरवल थाना रनियां जनपद कानपुर देहात द्वारा लड़ाई-झगड़ा व मारपीट कर छत से ढकेलकर उसकी हत्या कर दी गयी है ।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/ प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रनियां पर मु0अ0सं0 062/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम रिषभ शर्मा पुत्र अवधबिहारी शर्मा निवासी किशरवल थाना रनियां जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। थाना रनियां पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटे बाद मुखबिर खास की सूचना पर नामजद अभियुक्त रिषभ शर्मा पुत्र अवधबिहारी शर्मा निवासी किशरवल थाना रनिया कानपुर देहात उम्र करीब 33 वर्ष को अभियुक्त के घर ग्राम किशरवल थाना क्षेत्र रनियां से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *