शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता वृद्धि हेतु बनी कार्ययोजना

बहराइच ( पयागपुर )l न्याय पंचायत शिवदहा मे आयोजित संकुल स्तरीय बैठक, महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय निशातगंज लखनऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच आशीष कुमार सिंह के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर डाली मिश्रा के कुशल नेतृत्व में न्याय पंचायत शिवदहा की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सेवढ़ा में किया गया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और वृद्धि के लिए 30 दिन की कार्ययोजना बनाई गई।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-impossible-to-forget-the-social-service-done-by-aziz-qureshi-shakuntala-kushwaha/ बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ पूर्व एआरपी राजेश कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय पिपरा कमाल ने  और संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव नोडल शिक्षक संकुल  शिवदहा ने किया।    बैठक में उपस्थित शिक्षकों को दो समूहों में बांट कर कक्षा  एवं विषय अनुरूप गुणवत्ता आधारित गतिविधि सहित आदर्श शिक्षण योजना का निर्माण करा कर प्रस्तुतीकरण कराया गया।    बैठक में बच्चों के स्वागत, शिक्षक-छात्र आत्मीय संबंध, बेस लाइन आकलन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहयोग,आउट ऑफ स्कूल/ड्राप आउट बच्चों की पहचान और शत प्रतिशत नामांकन, रोचक गतिविधियों का कक्षा शिक्षण में अनिवार्य समावेशन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई जिसमें खेल, कहानी, गतिविधि, संवाद और नवाचार के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर विशेष फोकस किया गया विद्यालयवार बुलावा टीम, घर-घर संपर्क टीम, मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से अभिभावकों से संवाद,एसएमसी व समुदाय से समन्वय और सहयोग के लिए विद्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए।     बैठक में प्रदीप तिवारी, अखिलेश यादव, हरिओम, चंद्र शेखर तिवारी, अनिल सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव,अंकुर शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर आदित्य विद्यार्थी,क्षमा मिश्रा, मोनिका यादव, पेशकार तिवारी, दिनेश कुमार, एकता सिंह, मनोज लता यादव, पुनीत कुमार, संतोष यादव,महिमा दुबे,उमा शंकर शुक्ला, राम धीरज, सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *