कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 26.12.2025 को वादिनी श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी श्री रामशंकर निवासिनी ग्राम नौहा नौगांव थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात द्वारा थाना रसूलाबाद पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.12.2025 को उसके पति रात्रि के समय लगभग 10.00 बजे खेत में पानी लगा रहे थे तभी विकास यादव, शीबू यादव, कमलेश यादव व अन्य 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी व कुल्हाड़ी से सिर व हाथ पर वार किया गया जिससे सिर फट गया व हाथ टूट गया तथा मौके पर ही उसके पति बेहोश हो गये, के संबंध में मु0अ0सं0 0552/2025 धारा 115(2)/131/352/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 117(2)/109(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी की बढ़ोत्तरी की गयी।read more:https://worldtrustednews.in/conducted-a-comprehensive-awareness-campaign-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-3/ जिसमें थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.04.2026 को अभियुक्तगण 1. विकास यादव उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह 2. शीबू यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह 3. कमलेश यादव उम्र लगभग 46 वर्ष पुत्र रामनाथ समस्त निवासीगण ग्राम कुशलपुरवा नौहा नौगांव, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को विषधन तिराहा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया। शेष 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।