*फिरोजाबाद*। जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। निराश्रित महिला पेंशन योजना में नारखी और टूंडला ब्लॉक से मिल रहे फीडबैक तथा भुगतान संबंधी समस्याओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। आधार और बैंक लिंकिंग की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए गए।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सर्वेक्षण, सत्यापन और स्वीकृति प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं राशन वितरण में कम तौल या गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर सहित कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।डीएम ने किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की आधार और बैंक खाता लिंकिंग की समस्याएं दूर करने तथा मृतक एवं अपात्र लाभार्थियों की छंटनी के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के तहत पात्र अस्पतालों का एम्पैनलमेंट और कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल व त्वरित करने पर भी जोर दिया।उन्होंने आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का ब्लॉकवार और विभागवार डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी ‘ओवर एक्टिव मोड’ में कार्य करते हुए जनता को त्वरित राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।