महरौनी में रक्तदान, अंगदान व देहदान जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

ललितपुर। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, आईएएस के संयोजन एवं मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान के मार्गदर्शन में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में रक्तदान, अंगदान, देहदान एवं नशामुक्ति जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान के साथ लोगों को अंगदान एवं देहदान के महत्व तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत महरौनी की अध्यक्ष श्रीमती नीलाम बड़ोनियां ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश यादव सहित रक्तदाताओं ने कुल 8 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 11 महिलाओं ने अंगदान की घोषणा कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर की प्रमुख उपलब्धि 11 महिलाओं द्वारा अंगदान की घोषणा रही। महिलाओं ने मृत्यु के बाद अपने नेत्र एवं विभिन्न अंगों के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवन का अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया। इस पहल से समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश पहुंचा।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है, जबकि अंगदान और देहदान मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक माह नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में पहुंचे लोगों का बीपी, शुगर एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्तकेंद्र की टीम के डॉ. विमल यादव, बालमुकुंद, सूरज, आकाश, प्रीतम एवं भवानी सिंह का विशेष सहयोग रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. अवधेश यादव (चिकित्सा अधीक्षक एवं रक्तदाता), डॉ. सुन्दर सिंह, विक्रम चढ़ार (सुरक्षा गार्ड एवं रक्तदाता), अरुण प्रताप सिंह, सुश्री मुस्कान, चन्द्रशेखर एवं विशाल करौसिया ने शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. अरविंद सिंह बुंदेला, अनिल साहू, अंकुर शानू बाबा, मनीष पटवारी एवं निर्मल साहू सहित ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। ट्रस्ट की महिला यूनिट महरौनी की ओर से श्रीमती रश्मि मलैया, सुरभि सिंघई, सपना मलैया, लवली शास्त्री, माधवी सराफ, सीता सिंह (शिक्षक), राजुल, ममता सराफ एवं प्राची मलैया सहित अन्य सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं और जन- जागरूकता अभियान में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *