*फिरोजाबाद*। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ खैरगढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, चौराहों और शराब के ठेकों के आसपास सघन चेकिंग की।पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब के नशे में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें आकाश निवासी इटोली थाना फरिहा, कौशल किशोर निवासी बरला अलीगढ़, राहुल निवासी इटोली थाना फरिहा, नीलम कुमार निवासी हाथवंत थाना खैरगढ़ और पियूष निवासी दुगना थाना फरिहा शामिल हैं।सभी के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई भी कर रही है।