गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैनामा, बाढ़ की स्थिति, सड़क मरम्मत, जलजमाव तथा चीनी-प्याज के स्टॉक को लेकर प्रशासन की तैयारियों और स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने आमजन से भूमि की खरीद-फरोख्त में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि बैनामा से पहले जमीन के स्वामित्व, अभिलेख, वैधानिक अंश और मौके पर कब्जे की स्थिति की पूरी तरह जांच जरूरी है।डीएम ने बताया कि जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर भूमि विवाद से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आ रही हैं। कई मामलों में विक्रेता अपने वैधानिक हिस्से से अधिक जमीन बेच देते हैं। सहखातेदारों के बीच विधिक बंटवारा नहीं होने के बावजूद जमीन के किसी खास हिस्से, विशेषकर सड़क से सटे सुविधाजनक भाग का बैनामा कर दिया जाता है। कई मामलों में विक्रेता का मौके पर कब्जा नहीं होने के बावजूद भूमि बेच दी जाती है। इससे बाद में खरीदार, विक्रेता और सहखातेदारों के बीच विवाद खड़ा हो जाता है।उन्होंने कहा कि ऐसे विवादों से लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी के साथ राजस्व एवं न्यायालय स्तर पर अनावश्यक मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में पांच अगस्त 2026 को जारी पत्र/आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अपने वैधानिक अंश से अधिक भूमि का विक्रय न करे तथा जमीन खरीदने से पहले अभिलेख और स्वामित्व का सत्यापन अवश्य किया जाए।बाढ़ से दो लोगों की मौत की खबर गलत प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने मीडिया में प्रसारित जनपद में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत की खबर को गलत बताया। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन सेवराई और मोहम्मदाबाद तहसील में हुई दोनों मौतों का कारण बाढ़ नहीं है। दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर नदियों के जलस्तर की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग समेत आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
एक अक्टूबर के बाद शुरू होगी सड़क मरम्मत
वर्षा ऋतु के कारण लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद द्वारा सड़कों की मरम्मत का कार्य एक अक्टूबर 2026 के बाद कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
डीएम ने कहा कि जनपद में चीनी और प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है। स्टॉक की लगातार जांच की जा रही है। अवैध भंडारण या जमाखोरी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
अवैध भंडारण की शिकायत के लिए डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय के मोबाइल नंबर 9838072270 पर सूचना देने की अपील की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय सहित मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।