राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का जोरदार स्वागत

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अनुपम मिश्रा के सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मधुपुर और हिंदुआरी में जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।सोनभद्र पहुंचने के बाद अनुपम मिश्रा ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में किसान मसीहा एवं भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विजयगढ़ वाटिका में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अनुपम मिश्रा रहे, जबकि प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा के साथ किसान, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बागपत और सहारनपुर जैसी मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को इतना मजबूत बनाया जाए कि सोनभद्र से भी पार्टी का जनप्रतिनिधि निर्वाचित हो। उन्होंने सोनभद्र के किसानों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ साथ ही कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजर में सोनभद्र के कार्यकर्ताओं और जिले के प्रति विशेष स्नेह एवं आदर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने जिले में संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। भदोही जिलाध्यक्ष सुनील पटेल एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि चैबे ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शांति वर्मा एवं जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रशांत विष्णु सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला संगठन महासचिव धीरज चैबे ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमेश दुबे, सोनभद्र बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडेय, रिंकू अग्रहरि, ओम प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, विकास पाण्डेय, आजाद राय, अवधेश सिंह, तेजबहादुर पटेल, आनंद तिवारी, सुधीर पांडेय, उदय प्रकाश पटेल, इबरार अली, सूरज चैबे, मुरली चैहान, ओमप्रकाश भारती, सुनील गुप्ता, दामोदर यादव, बाबूंदर यादव सहित रालोद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *