कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसएसपी ने लिया जायजा

सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को गागलहेड़ी से जनकपुरी तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर स्थापित कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चैकियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिविरों में ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखा जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों से भी संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सहारनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा, सुविधा और हरसंभव सहायता के लिए चैबीसों घंटे पूरी तरह प्रतिबद्ध और तत्पर है। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *