जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिल्ली-एनसीआर परिसर स्थित मेजर ध्यानचंद ग्राउंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा,उमंग और उत्साह के साथ सहभागिता की।जन्माष्टमी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति,आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम एसआरएम आई एस टी परिसर के निदेशक (डायरेक्टर)डॉक्टर एस विश्वनाथन,डीन डॉआर पी महापात्रा,डीन रिसर्च तथा डीन आईक्यूएसी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ,उनके सान्निध्य ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।कार्यक्रम का शुभारंभ जन्माष्टमी पूजन एवं आरती के साथ हुआ।जिसमें आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन,पर आधारित उनकी लीलाओं
एवं शिक्षाओं पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।समारोह का प्रमुख आकर्षण दही-हांडी प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह,जोश और टीम भावना के साथ भाग लिया।इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सहयोग,समन्वय,नेतृत्व एवं सामूहिक प्रयास की भावना को प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026एसआरएम आई एस टी दिल्ली-एनसीआर परिसर में आध्यात्मिकता,सांस्कृतिक अभिव्यक्ति,आनंद और सामूहिक सहभागिता का एक यादगार अवसर बना।इस आयोजन ने विश्वविद्यालय समुदाय को भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों से जुड़ने का सार्थक अवसर प्रदान किया।