नई दिल्ली। धौण्डा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अजय माहवार की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयकरण चौधरी को भजनपुरा थाना कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्होंने विधायक अजय माहवार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।जयकरण चौधरी ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा नागरिकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जयकरण चौधरी सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे जिला उपाध्यक्ष, नवीन शाहदरा भाजपा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली भाजपा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनके पूर्व दायित्वों में पूर्व सदस्य, नॉर्दर्न रेलवे बोर्ड, भारत सरकार; पूर्व सदस्य, संचार मंत्रालय, भारत सरकार; पूर्व सदस्य, दिल्ली विद्युत बोर्ड, दिल्ली सरकार; पूर्व सदस्य, जी.टी.बी. अस्पताल, दिल्ली सरकार तथा पूर्व सदस्य, वैट सलाहकार समिति, दिल्ली सरकार शामिल हैं।जयकरण चौधरी ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।