निवाड़ी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद शिव मंदिर से

गाजियाबाद‌। निवाड़ी नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर में जन्माष्टमी से एक दिन पहले हुई चोरी की घटना के चलते नगर पंचायत निवाड़ी निवासियों में भारी रोष व्याप्त है।चोरों ने चांदी का मुकुट सहित त्रिशूल हनुमान गदा चोरी कर पुलिस गस्त को चुनौती दी।निवाड़ी कस्बा वासियों के बताइए अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर से एक चांदी का मुकुट,एक त्रिशूल,एक हनुमान गदा,एक कटोरी करीब ₹20000की चोरी शिव मंदिर से चोरी की है।निवाड़ी थाना क्षेत्र में चोरों के इस कदर हौसले बुलंद हैं कि पुलिस उन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से नगर पंचायत निवाड़ी के लोगों में बड़ा रोश है जल्द खुलासा न होने पर निवाड़ी थाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।चोरी घटना की शिकायत थाना निवाड़ी पुलिस को करने वालों में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी,नगर अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी,पूर्व सभासद अवनीश त्यागी,सचिन त्यागी,सुरेश गिरी,सागर त्यागी,राज प्रकाश त्यागी,अंकित त्यागी,उपेश त्यागी,मोनू त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *