संगठन मजबूती के लिए सपा की बड़ी बैठक, बूथ स्तर तक तैयारी तेज करने के निर्देश

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय समता भवन में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सातों विधानसभा अध्यक्षों समेत पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने, मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने, त्रुटिपूर्ण नामों में सुधार कराने तथा एक ही व्यक्ति के नाम कई बार दर्ज होने जैसी समस्याओं को ठीक कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों को सांगठनिक कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है तथा आम आदमी का चूल्हा जलाना भी कठिन हो गया है।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है, लेकिन सरकार आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर पीडीए की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया।बैठक में अवधेश यादव, जै हिंद यादव, रामकृत यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *