भदोही। विद्युत विभाग कार्यालय पर बुधवार को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिलिंग समस्या, भार वृद्धि, खराब मीटर, विद्या परिवर्तन, विद्युत चोरी, राजस्व निर्धारण आदि से संबंधित अधिकांश समस्याओं का उपखंड अधिकारी एसपी पटेल ने निस्तारण कराया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी एसपी पटेल ने कहा कि उपभोक्ता समस्याओं के समाधान के लिए मेगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं का हल कराएं। उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं का बिल संबंधित समस्याएं अधिक रही। उन समस्याओं में काफी समस्याओं का काफी हद तक ठीक किया गया। वहीं बिल रीडिंग एवं भार की भी समस्या भी सामने आई। जिसे निरीक्षण कराकर ठीक कराया गया। श्री पटेल ने बताया कि शिविर में खराब मीटर की भी शिकायतें आई।read more:https://pahaltoday.com/poster-of-documentary-on-water-problem-launched-in-france/जिसे विभागीय कर्मचारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राजस्व निर्धारण प्रकरण में भी उपभोक्ताओं का मामला स्थलीय निरीक्षण कर अमल में लाया जा रहा है। उपखंड अधिकारी एसपी पटेल ने कहा विद्युत चोरी करना कानूनन अपराध है। इससे लोगो को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी से ट्रांसफार्मर की क्षमता व विद्युत तार पर असर पड़ता है। जिससे विद्युत प्रवाह में परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने लोगों को विद्युत चोरी करने से बचने की सलाह दी। इस मौके पर शिविर में विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।