गंज दारानगर । विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में गत दिवस समर कैंप का आयोजन किया गया । समर कैंप के उदघाटन के अवसर कालेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद ने कहा कि सालभर बच्चों पर पढ़ाई का दबाब रहता है परन्तु समर कैंप में बच्चें बिना किसी दबाब के पढ़ाई से हटकर कुछ नया सीखते हैं । अपने सहपाठियों से स्पर्धा करने के कारण उनका मनोबल भी कई गुना बढ़ जाता है और उनकें अंदर आत्मविश्वास की भावना जाग्रत होती है उन्होंने ग्रीष्म अवकाश में छात्र छात्राओं से रचनात्मक कार्य करने का आहवान किया ।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/कैंप में लोकगीत पेटिंग्स मूर्तिकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिनमें अनाविया आफिया अनुष्का साक्षी देवल आलिया इंसा रिया निहारिका खुशी नंदिता सारिया पल्लवी मन्तसा आदि बच्चों ने बबीता सिंघल और दीना रानी के निर्देशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में कालेज के समस्त स्टाफ का योगदान रहा ।