2027 चुनाव को लेकर सपा ने बूथ मजबूत करने की बनाई रणनीति, लोहारी में सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न

कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सैंथा सेक्टर अंतर्गत ग्राम लोहारी में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बी.एल.ए. प्रभारी उपस्थित रहे, जिसमें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि हर बूथ पर अधिक से अधिक वोट कैसे बढ़ाए जाएं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत कैसे किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/dms-unique-initiative-for-petroleum-conservation-and-environmental-protection/कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष  विजय बहादुर सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने किया। अपने उद्बोधन में राघव अग्निहोत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग और हर समाज के लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। प्रत्येक बूथ पर जातीय जनगणना कर, राघव अग्निहोत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना पार्टी का लक्ष्य है और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व दम पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। बैठक में संगठन को मजबूती देने, बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने एवं गांव-गांव पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल नेवी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि हर बूथ को मजबूत करना है और भोगनीपुर विधानसभा से जो भी प्रत्याशी होगा उसको जिताकर लखनऊ भेजना है  इस मौके समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु पर विजय बहादुर चौहान, राजबहादुर चौहान, रामजियावन, बलवंत सिंह यादव, रामनरेश पाल, बसंत आनंद, नरेंद्र सिंह चौहान, गंगाराम चौहान, प्रचंड सिंह चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेन्द्र राठौर वीरेंद्र सिंह चौहान वसीम अहमद, कुंवर सिंह सेंगर, उदयभान चौहान, अर्जुन तिवारी, उदय प्रताप, जितेन्द्र सिंह, राकेश पाल (बी.डी.सी.), नागेन्द्र सिंह मौर्य, पवन गुप्ता, शिवबालक शर्मा, कृष्ण प्रताप शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मृगांक गुप्ता, छोटे सिंह चौहान, बट्टू बाबा, इन्द्रजीत, शिवकुमारी, सुरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, ओम ठाकुर, नरेन्द्र पाल सिंह, रामशंकर, महेश, आरिफ कुरैशी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *