हितमापुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कानपुर देहात – अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक अकबरपुर की ग्राम पंचायत विवाइन के ग्राम हितमापुर में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जनसंपर्क एवं मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था की राष्ट्रीय सचिव बड़ी बहन दीक्षा यादव जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों एवं युवाओं को संस्था से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई। युवाओं ने भी संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने तथा क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/listening-to-the-bhagwat-katha-destroys-sins-acharya-abhishek-ji/ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत यादव, शिवम यादव, आशीष यादव समाजसेवी, आर्यन सिंह एवं शिशुपाल सिंह चौहान प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का उत्साह एवं सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *