कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सड़क दुर्घटना में दिखाई संवेदनशीलता

कानपुर देहात,झांसी की ओर जाते समय प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कानपुर देहात क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए स्कूली बच्चों की तत्काल सहायता की।read more:https://pahaltoday.com/a-joint-police-team-of-ahraura-police-station-and-sogsurveillance-recovered-1075-bottles-of-illicit-english-liquor-from-03-four-wheelers/
जनपद कानपुर देहात में सिंगूर नदी के पास मावर शरीफ गांव में एक स्कूली बस की आमने-सामने से एक ट्रक से टक्कर हो गई। उसी दौरान मंत्री दारा सिंह चौहान का काफिला वहां से गुजर रहा था। दुर्घटना को देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल जाना।
कारागार मंत्री ने अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। उनकी तत्परता एवं संवेदनशीलता के चलते बच्चों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।,सौभाग्यवश दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। 2 बच्चों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताए गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *