6 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा; निफ्टी भी 24,200 के करीब

मुंबई  : भारतीय शेयर बाजार में लगातार छह कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के बीच सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 123 अंक की तेजी के साथ 24,199 के आसपास पहुंच गया है।सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और FMCG में तेजी देखने को मिल रही है।निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.47 फीसदी ऊपर है।निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं, जिनके शेयरों में करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में MRPL और Tube Investment के शेयर शामिल हैं।दोनों शेयरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।भारतीय बाजार को ग्लोबल बाजारों से भी मजबूत संकेत मिले हैं। गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही।दक्षिण कोरिया का KOSPI 5.8 फीसदी उछला, जबकि जापान का TOPIX 1.1 फीसदी और हांगकांग का Hang Seng 1.2 फीसदी चढ़ा। शंघाई कंपोजिट में भी करीब 0.7 फीसदी की बढ़त रही।अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/डाउ जोन्स 0.22 फीसदी, नैस्डैक 0.16 फीसदी और S&P 500 में 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।अमेरिकी ट्रेजरी के लंबी अवधि वाले बॉन्ड की बायबैक बढ़ाने के फैसले के बाद बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई।10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड करीब 4.655 फीसदी और 30 साल की यील्ड 5.19 फीसदी रही। अमेरिकी बाजार की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में नरमी को भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का भरोसा भी थोड़ा मजबूत होता दिख रहा है।19 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयरों के खरीदार रहे। उन्होंने करीब 407 करोड़ रुपये की खरीदारी की।लगातार दो दिनों की FII खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।हालांकि, निवेशकों की नजर आगे भी विदेशी निवेशकों के रुख पर रहेगी, क्योंकि FII की खरीदारी और बिकवाली बाजार की दिशा को प्रभावित करने वाला अहम फैक्टर है।बाजार में डर और उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला India VIX करीब 4 फीसदी गिरकर 10.91 के स्तर पर आ गया है।VIX में गिरावट से संकेत मिलता है कि फिलहाल निवेशकों को बाजार में बड़ी हलचल और अनिश्चितता का डर कम है।आमतौर पर VIX में गिरावट को बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और शेयरों में खरीदारी का माहौल मजबूत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *