नई दिल्ली: श्रेष्ठ यादव (108 नाबाद, 52 गेंद, 4×8, 6×10) की शानदार नाबाद सेंचुरी की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर-कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 106 रनों से हरा दिया।बल्लेबाजी में यश डबास (98 नाबाद, 36 गेंद, 4×7, 6×10) और अंकित कुमार (46, 20 गेंद, 4×5, 6×4) ने, और गेंदबाजी में सक्षम (4-0-25-04) और अंकित डबास (3.1-0-38-3) ने भी पीजीडीएवी टीम के लिए अहम योगदान दिया।पीजीडीएवीटीम के यश डबास को ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।पीजीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 289/2 का स्कोर बनाया। जवाब में, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज की टीम 17.1 ओवरों में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।वीरेंद्र वाही (52, 41 गेंद, 4×6, 6×2) और मेहुल (37, 18 गेंद, 4×5, 6×1) उनकी टीम के मुख्य स्कोरर रहे।एक अन्य मैच में, एसजीएनडी खालसा कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज (प्रातः) को 5 विकेट से हरा दिया। जीतने वाली टीम के आरव दहिया (71) को ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।जाकिर हुसैन (प्रातः) ने 20 ओवरों में 179/7 का स्कोर बनाया। अनमोल पोरवाल (50, 41 गेंदें, 4×5, 6×1), हर्ष (46, 32 गेंदें, 4×4, 6×3), राहुल जोशी (4-0-33-2)।एसजीएनडी खालसा कॉलेज 18.4 ओवर में 183/5: आरव दहिया (71, 54 गेंद, 9×4, 6×2), पीयूष (31*, 8 गेंद, 4×3, 6×3), अनमोल पोरवाल (02-00-23-02)।