शास्त्रार्थ फाउंडेशन द्वारा होटल मैजेस्टिक में भंडारे का आयोजन

लखनऊ: ज्येष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर चारबाग में शास्त्रार्थ फाउंडेशन द्वारा होटल मैजेस्टिक में भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री मनीष शुक्ला जी द्वारा पूजन अर्चन करके किया गया। शास्त्रार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित उक्त भंडारे में दिन के १२ बजे से भक्तों का ताँता लगा रहा फाउंडेशन के भंडारे में मुख्य आयोजक सुरेन्द्र जयसवाल ,आशीष जयसवाल और रजत जयसवाल रहे l भंडारे में भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी के साथ शिक्षक नेता महेन्द्र राय, राजीव रंजन सिंह, सौरभ मिश्रा ,सुनील कुमार मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा और बृजकिशोर दुबे  की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *