आम जनता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है- विराज सागर दास

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के मौके पर आज नाका हिण्डोला तिकोना पार्क लखनऊ में डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बीबीडी ग्रुप एवं डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास ने भंडारे में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।इस मौके पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास, श्रीमती देवांशी दास एवं सोनाक्षी दास सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/ भण्डारे में प्रसाद वितरण करते हुए विराज सागर दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है। इस पावन माह में लोगों को प्रसाद वितरण कर बहुत खुशी मिलती है साथ ही यह पुण्य कमाने का कार्य है।उन्होने प्रसाद वितरण के इस मौके पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। उन्होने कहा कि लोगों के बीच उनका अपनापन पाकर और उनकी सेवा करने का मौका मिलने पर सही मायने में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम है और यही जीवन का सबसे बड़ा आनन्द है। उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि भण्डारे के आयोजन का उद्देश्य ईश्वर एवं धर्म के प्रति आस्था व विश्वास और आम जनमानस के बीच अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से ईश्वर के प्रति विश्वास एवं आस्था का संगम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *