जनता की आवाज लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा

ललितपुर-सदर विधायक 226 ललितपुर  ने जनपद के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को विभिन्न प्रस्ताव एवं मांग पत्र प्रेषित किए हैं। इन प्रस्तावों में सड़क, सेतु, शिक्षा, कानून व्यवस्था, नवीन थानों की स्थापना तथा नगर ललितपुर के बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया है। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि ललितपुर जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांगों को अब शासन स्तर तक मजबूती के साथ पहुंचाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र को विकास की नई पहचान मिल सके। क्षेत्र में नए दीर्घ सेतुओं के निर्माण की मांग विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदियों पर दीर्घ सेतुओं के निर्माण की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने कहा कि बरसात के समय ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट जाता है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।प्रमुख प्रस्तावों में—पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शाहजाद नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण  बार-बांसी मार्ग पर शाहजाद नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण  जखौरा-तालबेहट मार्ग पर खेदर नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण पारौन-हजारीया मार्ग के किलोमीटर 3 पर शाहजाद नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर के पास बेतवा नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। विधायक ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। पूराकलां में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की मांग विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत पूराकलां में लंबे समय से राजकीय इंटर कॉलेज की मांग लंबित होने का उल्लेख करते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में जाना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/ 
विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव विधायक रामरतन कुशवाहा ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से— जखौरा-तालबेहट मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण जखौरा-ननौरा-किसलवास मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इन मार्गों के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों एवं व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। नवीन थानों की स्थापना एवं कानून व्यवस्था पर जोर सदर विधायक ने क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवीन थानों एवं पुलिस चौकियों की स्थापना की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विधायक ने कहा कि नए थानों की स्थापना से प्रशासनिक पहुंच बढ़ेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। नगर ललितपुर बाईपास को लेकर उठाई बड़ी मांग विधायक रामरतन कुशवाहा ने नगर ललितपुर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए नगर बाईपास निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के शहर के अंदर से गुजरने के कारण नागरिकों को प्रतिदिन असुविधा का सामना करना पड़ता है। नगर बाईपास बनने से—शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी दुर्घटनाओं में कमी आएगी व्यापार एवं परिवहन व्यवस्था को गति मिलेगी आमजन को राहत मिलेगी नगर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी विधायक ने कहा कि ललितपुर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए बाईपास परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है और इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है। अंत में विधायक रामरतन कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ललितपुर विधानसभा क्षेत्र की इन जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *