रिसिया में सनसनी: पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बहराइच (रिसिया)। थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम भगतापुर में मंगलवार रात करीब 1 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही नाबालिग बेटी संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, संगीता का गांव के ही आजाद नामक युवक से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों कुछ समय पहले घर से भाग गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही आरोपी युवक जेल से छूटकर गांव लौटा था। m प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम मृतका की मां के मुताबिक, रविवार रात संगीता को दोबारा युवक के साथ देखे जाने पर पिता नाराज हो गया। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में पिता ने बेटी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/women-of-bjp-mahila-morcha-surrounded-the-mp/यह घटना न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि समाज में बढ़ते तनाव और रिश्तों में संवाद की कमी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *