सीएचसी पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

बहराइच ( मिहीपुरवा )स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर केक काट कर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सों के योगदान और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने नर्सों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-school-vehicles-and-underage-driving-38-challans-imposed-fines/कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल में अहम भूमिका निभाती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। नर्सों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा मरीजों की सेवा को सर्वोपरि बताया।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ महेश विश्वकर्मा, डॉक्टर प्रमोद वर्मा डॉक्टर हीरालाल,  मुनीर, फार्मासिस्ट पीयूष,शाहीन,बिना,सुनीला, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *