सावन से पहले जमानियां में सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, गंगा घाटों पर बढ़ेगी निगरानी; जरूरत पड़ने पर नावों से होगी पेट्रोलिंग

गाजीपुर जमानियां । सावन माह में कांवरियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी निधि एवं नवागत क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने पक्का बलुआ गंगा घाट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर नावों के माध्यम से गंगा में नियमित पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री निधि ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि कांवरियों के आवागमन वाले मार्गों की मरम्मत चार दिनों के भीतर पूरी कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिदिन तीन से चार हजार श्रद्धालुओं के गंगा स्नान कर जलाभिषेक के लिए आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।read more :https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….एसडीएम ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर घाटों पर नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी और गंगा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बोट पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी। वहीं, किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए गोताखोरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार और अधिक सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था की जाएगी। गंगा घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होगी और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चक्का बांध गंगा घाट पर पूर्व से लागू प्रतिबंध यथावत रहेगा और वहां किसी भी कांवरिया को स्नान या जल भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।निरीक्षण के दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, अरविंद राय, सत्येंद्र कुमार, उपनिरीक्षक भूपेश कुमार, सिपाही अनूप राय, गौरव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *