गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज, बाजारों में पैदल गश्त और एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद गाजीपुर में पुलिस ने व्यापक जागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से संवाद कर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।read more :https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ ………….इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध और मनचलों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *