पक्षी बचाओ पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

सोनभद्र। कला संस्कृति एवं फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट द्वारा ब्लाक करमा के कम्पोजिट विद्यालय तकिया दरगाह में आयोजित पक्षी बचाओ पखवाड़ा कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। बच्चों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए कार्यक्रम की अवधि एक दिन बढ़ाकर गुरुवार तक कर दी गई थी।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष रेनू के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले इस आयोजन में प्रशिक्षक रवीन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों को पक्षियों के महत्व, उनके संरक्षण, दाना-पानी की व्यवस्था तथा घोंसलों के प्रति संवेदनशीलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने पोस्टर, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पक्षी संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/lalitpur-journalists-first-pledge-to-donate-body/संस्था की अध्यक्ष रेनू ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और बच्चों में पर्यावरण व जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम विकसित करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *