ललितपुर – बार क्षेत्र के जाने-माने खोजी पत्रकार जितेंद्र यादव सेवरिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेरणादायक और मानवीय पहल करते हुए देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। उन्होंने शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से NOTTO (नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन) को ऑनलाइन संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बढ़ाया।read more:https://worldtrustednews.in/if-migraine-has-occurred-due-to-these-two-it-may-be-due-to-heat-stroke-says-dr-archita-mahajan/
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू एवं अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकार जितेंद्र यादव को NOTTO द्वारा जारी अंगदान संकल्प प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनकी इस पहल की सराहना की। ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू ने कहा कि जन्मदिन पर मानव कल्याण के लिए इससे बड़ी कोई सौगात नहीं हो सकती। जितेंद्र यादव ने मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन देने का संकल्प लिया है, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। इस दौरान केक काटकर उनका जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया। गौरतलब है कि जितेंद्र यादव बार क्षेत्र में भास्कर ऑनलाइन न्यूज और दैनिक जनप्रिय समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में सक्रिय हैं और अपनी खोजी पत्रकारिता के लिए पहचान रखते हैं। उनकी यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करती है, बल्कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।