प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई बुद्ध जयंती

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महात्मा बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने महात्मा बुद्ध कीं जीवन पर आधारित नाटक, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्य, अहिंसा तथा करुणा के आदर्शों का संदेश प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि बुद्ध का जीवन धैर्य, शांति और सद्भाव का संदेश देता है, जिसे अपनाकर छात्र एक आदर्श नागरिक बन सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-birth-anniversary-of-lord-adinath-was-celebrated-during-the-panchkalyanak-maha-mahotsav/ प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ने भी छात्रों को शांति और सद्भावना के मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *