किरतपुर( बिजनौर) । नगर के प्रसिद्ध क्लासिक टेलर के संचालक मोहम्मद जावेद की पुत्री सारा जावेद ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सारा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मनोज पारस के भाई पुरुषोत्तम कुमार ने सारा जावेद को बधाई देते हुए बताया कि वह शुरू से ही प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि सारा का लक्ष्य भविष्य में देश सेवा करना है, जिसके लिए वह निरंतर मेहनत कर रही हैं। सारा जावेद की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा परिवार को शुभकामनाएं दीं।