रेहड़ । रविवार को आदर्श प्रेस क्लब अफजलगढ़ से जुड़े पत्रकारों ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लिया। सफारी के दौरान पत्रकारों ने जहां एक ओर अमानगढ़ वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा वहीं उन्होंने कई वन्यजीवों को उनकी प्राकृतिक जीवनशैली मे देखा तो प्रफुल्लित हो उठे। सफारी से पूर्व पत्रकारों ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर से वन एवं वन्यजीवों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी हासिल की।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices/अंकिता किशोर एवं वन दरोगा रवि कुमार ने यहां की जैव विविधता एवं प्राकृतिक सुंदरता व सफारी के दौरान की गाइडलाइंस के संबंध में पत्रकारों को अवगत कराया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष एसएम असलम, डॉ. एएच साबरी, फिरोज बेग, शाहिद अली एड, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गौरव गुप्ता व कामिल खान आदि पत्रकार मौजूद रहे।