सूरतगंज-बाराबंकी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संगठन विस्तार के तहत बाराबंकी के बड़ेल स्थित मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आशु चैधरी ने ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के जुड़ौंडा निवासी संदीप सिंह को सर्वसम्मति से रामनगर का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा एवं जिला अध्यक्ष देशराज वर्मा द्वारा किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/the-minister-in-charge-arrived-at-the-womens-hospital-to-review-the-arrangements/इस अवसर पर किसान नेता अजीत सिंह बब्बू, अर्जुन सिंह, देशराज राजपूत, शिवम और आलोक सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संदीप सिंह के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया और किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।