शिक्षा मित्रों के हितों में कार्य कर रही भाजपा सरकार: सतीश शर्मा

बाराबंकी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/detailed-information-given-about-chief-minister-kanya-sumangala-yojana/अतिथियों द्वारा शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 10,000 से 18,000 के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी शिक्षामित्रों के हित में कार्य जारी रहेंगे।इस अवसर पर एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षा मित्र समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शिक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की।एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और शिक्षामित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।विधायक दिनेश रावत ने कहा कि शिक्षामित्र संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मानदेय वृद्धि का सराहनीय निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है।जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, सीडीओ अन्नासुदन, बीएसए नवीन कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कौशल, परियोजना निदेशक राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार, रमेश चंद्रा, फिजा मिर्जा, राम नारायण, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय, धर्मेंद्र प्रसाद, अश्वनी प्रताप सिंह, चंद्रशेखर यादव, मनीराम वर्मा, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, डीसी निपुण अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *