जनपद में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी और सख्त कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर सोशल मीडिया सेल और साइबर सेल की संयुक्त टीम को एक्स (ग्), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैबीसों घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली ऐसी पोस्ट, वीडियो, टिप्पणी या अन्य डिजिटल सामग्री पर विशेष नजर रखी जाएगी, जो भ्रामक, आपत्तिजनक, धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली, अफवाह फैलाने वाली अथवा सामाजिक वैमनस्य पैदा कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखती हो। ऐसी सामग्री की पहचान होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सोशल मीडिया सेल एवं साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/सहारनपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट, भड़काऊ या भ्रामक सामग्री को बिना सत्यापन के पोस्ट, शेयर, री-पोस्ट या फॉरवर्ड न करें। केवल अधिकृत और सत्यापित स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों से दूर रहें। पुलिस ने कहा कि कई बार बिना पुष्टि के साझा की गई जानकारी समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, आपत्तिजनक, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील करते हुए संदेश दिया हैकृ ष्सोचें, सत्यापित करें, फिर साझा करें।ष् पुलिस का कहना है कि नागरिकों का सहयोग ही जनपद में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।