रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी का 5वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी का पांचवां इंस्टॉलेशन समारोह रेलवे रोड स्थित पंजाब होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रो. महेंद्र पाल गुप्ता मुख्य अतिथि तथा महापौर रो. डॉ. अजय कुमार सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. राजपाल सिंह एवं असिस्टेंट गवर्नर रो. दीपक सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। वरिष्ठ सदस्य रो. शील एरन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोटरी के सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रो. अनिल भारद्वाज ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की शपथ ली। रो. लोकेश चैहान ने सचिव तथा रो. विनीत चैहान ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यों का सदस्यता ग्रहण एवं पिनिंग समारोह भी आयोजित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने कहा कि क्लब की उपलब्धियां सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना का परिणाम हैं। उन्होंने नए रोटरी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास और जनकल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्पों को और गति देने का संकल्प दोहराया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ मुख्य अतिथि रो. महेंद्र पाल गुप्ता ने सदस्य विस्तार, नेतृत्व विकास और सेवा परियोजनाओं पर विचार रखते हुए घोषणा की कि रोटरी वर्ष 2027-28 में उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल के दौरान रो. अनिल भारद्वाज को जोन-22 का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया जाएगा। इस घोषणा पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। असिस्टेंट गवर्नर रो. दीपक सचदेवा ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर सेवा कार्यों की उम्मीद जताई। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रो. ज्योति मेहता ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि अंत में रो. विनीत चैहान ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रो. राकेश सपरा ने किया। विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में रोटेरियनों ने समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *