जाजमऊ पुल बंद हुआ तो बदलेगा रूट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

उन्नाव। जाजमऊ गंगापुल के प्रस्तावित मरम्मतीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों व एनएचएआई टीम के साथ बारासगवर क्षेत्र के बक्सर पुल और फतेहपुर-उन्नाव मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने संभावित रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों की स्थिति और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरम्मतीकरण के दौरान आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *