उन्नाव। विकास भवन सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और सुपोषित बच्चों के माता-पिता के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने की। सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अयोध्या से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान सुपोषित बच्चों के माता-पिता को पुष्टाहार व फल वितरित कर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteवहीं सुपोषित केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के कार्यक्रम जिले की सभी तहसीलों में आयोजित किए जा रहे हैं।इस मौके पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और सुपोषित बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे।