लगातार बारिश से सड़क धंसी, मंडावर-बालावाली मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ा

मंडावर/बिजनौर। लगातार हो रही बारिश ने जनपद की सड़कों की पोल खोल दी है। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम खिरनी के सामने मंडावर-बालावाली मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर धंस गया है, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन बेहद जोखिमभरा हो गया है। सड़क पर बना गहरा गड्ढा किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई, जिसके चलते उसका एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क संकरी होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय यह स्थान और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।प्रशासन की ओर से अभी तक न तो मौके पर बैरिकेडिंग कराई गई है और न ही मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राहगीरों को सतर्क करने के लिए गड्ढे के पास बोरे और पत्थर रखकर अस्थायी चेतावनी की व्यवस्था की है, ताकि कोई वाहन चालक अनजाने में दुर्घटना का शिकार न हो जाए।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के धंसे हुए हिस्से की तत्काल मरम्मत कराकर बैरिकेडिंग कराई जाए, जिससे किसी संभावित जनहानि को रोका जा सके।प्रशासनिक कार्रवाई होने तक वाहन चालकों और राहगीरों से अपील की गई है कि वे मंडावर-बालावाली मार्ग पर अत्यधिक सावधानी के साथ आवागमन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *