: वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष श्री विनोद राय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह ने किया, जबकि विद्यालय के प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री विनोद राय का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बुढ़ऊ बाबा के मंदिर में भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों का संवर्धन भी विद्यालय की प्राथमिकता है। प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने विनोद राय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। अपार जनसमूह द्वारास्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश राय पूर्व जिला अध्यक्ष, श्रीकृष्ण पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, गुलाब राय, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह डायरेक्टर सठियाव चीनी मिल, बृजेश यादव पूर्व उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ सिंह उपाध्यक्ष, आलोक राय, सत्यम सिंह, गिरी जी, राजेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, दुर्गा सिंह, आद्या सिंह, बृजेश राय, सतीश सिंह , अजय सिंह प्रधान, आलोक त्रिपाठी, सुजीत भूषण श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, चंद्रिका नंदन सिंह “मुन्ना बाबू”, रविंद्र चौबे, किशन मिश्रा, दरोगा सिंह, देवेंद्र सिंह (प्रधान), डॉ. अनिल राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन एवं राष्ट्रहित व समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *