जर्जर बिजली तारों से हादसे का खतरा, नरहरपुर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बड़हलगंज। क्षेत्र की ग्रामसभा नरहरपुर के ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत तारों और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था को लेकर उपखंड अधिकारी (विद्युत), बड़हलगंज को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में बिजली व्यवस्था बदहाल है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आए दिन फ्यूज उड़ना, बिजली के तार टूटना और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसके कारण कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ किसानों और छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ज्ञापन में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय से श्रद्धानंद मिश्र के घर तक कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन जर्जर तारों को नहीं बदला गया और लटकते तारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों को बदलने, आवश्यक स्थानों पर नए खंभे लगाने तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *