समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

  ललितपुर- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में आज दिनांक 29.07.2026 को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों, बस स्टैण्डों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/
साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
One attachment  •  Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *