गाजियाबाद। आशीष कुमार सिंह उप कृषि निदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि अपर कृषि निदेशक (प्रसार) महोदया, उ०प्र० कृषि भवन, लखनऊ द्वारा कार्यालय उप कृषि निदेशक, जनपद गाजियाबाद का भ्रमण / निरीक्षण किया गया, भ्रमण के समय श्री आशीष कुमार सिंह उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद एवं श्री अमित कुमार जिला कृषि अधिकारी, गाजियाबाद एवं डा० प्रज्ञा एस०एम०एस० सदर, श्री बिजेन्द्र सिंह तोमर विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्री जितेन्द्र कुमार डवास विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्रीमती छाया सुखीजा आशुलिपिक के साथ-साथ आत्मा योजनान्तर्गत कार्यरत समस्त बी०टी०एम० एवं ए०टी०एम० उपस्थित रहे।अपर कृषि निदेशक (प्रसार) महोदया द्वारा कृषि विभाग जनपद गाजियाबाद में संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आत्मा योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/कि समस्त कार्मिक प्रतिदिन अपनी भ्रमण पुस्तिका में किये जा रहे कार्यों को अंकित करेंगे। योजनान्तर्गत समस्त कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में ससमय पूर्ण कर लिया जाये। तथा समस्त बी०टी०एम०, ए०टी०एम० के साथ बैठक की गयी, जिसमें निर्देशित किया गया कि आयोजित समस्त प्रदर्शनों को कृषि मैपर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।अपर कृषि निदेशक (प्रसार) महोदया द्वारा जनपद में आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ मौसम में आयोजित फार्म स्कूल एवं प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें चयनित कृषकों से वार्ता करते हुए महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि आयोजित प्रदर्शनों में रोग एवं कीटों का समय पर प्रबंन्धन कर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जिस हेतु महोदया द्वारा कृषि रक्षा अधिकारी स्वंय एवं क्षेत्रीय कार्मिक अगले 15 दिनों में अपने ऑवटित क्षेत्रों में आयोजित फार्म स्कूल एवं प्रदर्शनों का निरीक्षण / भ्रमण कर कृषकों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिये गए। महोदया द्वारा उपस्थित कृषकों से दलहनी फसलों के क्षेत्रफल में वृद्धि करने हेतु अपील की गयी।