जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जनपद की नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर एवं खोड़ा-मकनपुर तथा नगर पंचायत निवाड़ी, फरीदनगर, पतला और डासना में संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निकायों में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों एवं योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्योति मौर्य, सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *