राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जनपद में 10.92 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन जनपद गाज़ियाबाद के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सफलतापूर्वक किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ.सचिन चन्द्र वैश्य-मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मन्दिर, नेहरु नगर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिला कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर डॉ.अमित विक्रम-अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ.रविन्द्र कुमार-नोडल अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य – विपिन राठी, अनुराग भारती-जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकास सिंह-डी.ई.आई.सी. मेनेजर, सोनल त्यागी-जिला समन्वयक एविडेंस एक्शन, डॉ आकाश वत्स, डॉ रचना एवं मुकेश यादव एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्तिथ रहे। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जनपद में 1 से 19 वर्ष के समस्त बच्चो को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गयी।

read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/डॉ.सचिन चन्द्र वैश्य-मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली वर्ष में 2 बार 10 फरवरी एवं 10 अगस्त को खिलाई जाती हैं, इस बार कांवड़ यात्रा होने के कारण जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 14 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा हैं, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चो और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने, उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को सुनिश्चित करने के लिये मनाया जाता हैं, कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान, जैसे थकान, पोषण की कमी को रोकने के लिये ये अभियान अत्यंत आवश्यक हैं।डॉ.रविन्द्र कुमार-नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजियाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 2375 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों एवं 1371 आंगनवाडी केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान हुआ जिसमे लगभग 1092540 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गयी आज किसी कारणवश दवा खाने से वंचित बच्चो को 18 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *