जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हैंडबॉल टीम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुई।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम अपनी कड़ी मेहनत के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और प्रतियोगिता जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीम का नेतृत्व टीम कैप्टन कार्तिक यादव कर रहे हैं। उनके साथ टीम कोच के रूप में रंजन श्रीवास्तव एवं टीम मैनेजर के रूप में डॉ. अखिलेश गौतम गए हैं। खिलाड़ियों की रवानगी के अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, जय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।