नोएडा! ग्राम बरौला में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी मुंत्याज ने की, जबकि संचालन महानगर उपाध्यक्ष (युवा) अरूण गौतम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर अब बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। संगठन किसानों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही 12 और 13 सितंबर को बनारस में आयोजित होने वाले किसान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार बैसोया, महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, बबलू यादव, चौधरी सुमरपाल, मेहरदीन, महेश बैसोया, सुनील बैसोया, प्रमोद प्रजापति, जयसिंह, जीत सिंह, रोहित अवाना, धर्मेन्द्र बैसोया, रांकी बैसोया, कुलजीत, अजय नागर, दीपक जाटव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।