बिक्री के लिए पिंजरों में कैद थे 12 तोते, वन विभाग ने कराए आजाद

नहटौर। मां चामुंडा देवी मंदिर के पास सोमवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिंजरों में कैद 12 तोतों को मुक्त कराया। एक युवक तोतों को बेचने के लिए लेकर बैठा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो युवक सकपका गया।टीम ने युवक से पूछताछ की और उसके पास रखे पिंजरों को कब्जे में लेकर उनमें बंद सभी तोतों को मुक्त कर दिया। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टीम ने युवक को वन्यजीवों को पकड़ने और उनकी बिक्री करने से दूर रहने की हिदायत दी। चेतावनी देकर उसे जाने दिया गया।कार्रवाई में क्षेत्रपाल सिंह, राणा प्रताप और बी. भास्कर शामिल रहे। सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *